गले में खाना फंस जाने से नाबालिक की हुई मौत

Must Read

गले में खाना फंस जाने से नाबालिक की हुई मौत

कर्नाटक के कोप्पल में एक दिव्यांग लड़के के गले में खाना फंस जाने के चलते दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मृतक लड़के की पहचान 14 वर्षीय अंजनेय के रूप में हुई है। लड़के की मौत के दो घंटे बाद उसके माता-पिता को इस घटना का पता चला। पुलिस के मुताबिक, लड़के की मां रोज की तरह उसे खाना परोस कर खेत में काम करने के लिए निकल गई। खाते समय खाना उसके गले में फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। कनकगिरी पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This