मरार पटेल समाज नव निर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 17 जून को…

Must Read

Oath taking ceremony of newly elected office bearers of Marar Patel Samaj will be organized on June 17.

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार पटेल समाज के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष , कार्यकारी अध्यक्ष व समस्त नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के पंडित रविशंकर आटोटोरियम में 17 जून को 10 बजे आयोजित है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन , अध्यक्षता राजेन्द्र नायक पटेल तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मरार समाज तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में ताम्रध्वज साहू मंत्री गृह एवम लोकनिर्माण विभाग छत्तीसगढ़ शासन, रविंद्र चौबे मंत्री कृषि एवम संसदीय कार्य. मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, मोहन मरकाम विधायक एवम कांग्रेश कमेटी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़, पवन पटेल, अनुराग पटेल, दुखवा पटेल सदस्य छत्तीसगढ़ शाकाम्भरी बोर्ड, के आतिथ्य में सम्पन्न होगा।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुये जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने बताया कि 17 जून को नव निर्वाचित पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। जिसमे सर्व प्रथम सुबह 10 बजे माँ शाकाम्भरी व भगवान श्री राम की पूजा अर्चना , 10.30 को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11 बजे सामाजिक पदाधिकारियो व राज अध्यक्षो का स्वागत सम्मान, 11.30 पदाधिकारियो का उद्बोधन, दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथियों का आगमन एवम स्वागत , 12.30 को शपथ ग्रहण 1 बजे अतिथियों का उद्बोधन व आशीर्वचन होगा। जिसमें प्रदेश भर से हजारोह की संख्या में समाज के लोग रायपुर पहुचेंगे।।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This