कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर दौरे पर
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने बचे हुए है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इसी के चलते आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर दौरे पर आ रही है। बता दें कि प्रियंका गांधी को जबलपुर में आगमन हो चुका है। डुमना एयरपोर्ट से वह हैलीकॉप्टर से आयुर्वेद कॉलेज के लिए रवाना होंगी। जबलपुर में प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस इस सभा में एक लाख लोगों के जुटने का दावा कर रही है।