अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से पति-पत्नी पर किया हमला,नाबालिग बेटी का किया अपहरण

Must Read

अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से पति-पत्नी पर किया हमला,नाबालिग बेटी का किया अपहरण

कांकेर जिले के ग्राम बिहावापारा में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने पति-पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।हमले में पति की मौत हो गई है, वहीं पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। दंपति की नाबालिग बेटी भी घर से लापता है, जिसके अपहरण की आशंका जताई जा रही है। मामला दुधावा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बिहावापारा निवासी प्रताप शौरी अपनी पत्नी ममता और नाबालिग बेटी के साथ खाना खाने के बाद शुक्रवार रात सोने के लिए चले गए थे। देर रात कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आए और दोनों पति-पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से हुए ताबड़तोड़ हमले के कारण पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर, पेट, हाथ में गंभीर चोट आई है।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This