युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पर दूसरे गुट ने किया जानलेवा हमला

Must Read

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पर दूसरे गुट ने किया जानलेवा हमला

यूथ कांग्रेस के 2 गुटों में बीती रात जमकर मारपीट हुई है। पुराने विवाद को लेकर यूथ कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पर दूसरे गुट ने जानलेवा हमला किया है। वहीं, अब इस मारपीट की घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में हमलावर लाठी- डंडा, स्टीक और रॉड से लैश नजर आए हैं।

हमलावरों ने मस्तूरी यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया था। यूथ कांग्रेस के घायल नेता को गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। बता दें कि मैग्नेटो मॉल के पास दोनों गुटों में मारपीट हुई है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This