अंतर्राज्यीय मलेरिया उन्मूलन बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में मलेरिया उन्मूलन पर किया गया मंथन

Must Read

अंतर्राज्यीय मलेरिया उन्मूलन बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में मलेरिया उन्मूलन पर किया गया मंथन

जगदलपुर-  राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र के जिलों से समन्वय एवं मलेरिया नियंत्रण गतिविधि के क्रियान्वयन हेतु जगदलपुर में अंतर्राज्यीय क्रॉस बॉर्डर मलेरिया उन्मूलन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण हेतु विशेष उपलब्धी एवं नवाचार के संबंध में जानकारी साझा करने के साथ ही अन्य राज्यों के सहयोग से संयुक्त कार्ययोजना बनाकर इसके अनुसार मलेरिया नियंत्रण गतिविधि के संबंध में चर्चा की गई। अंतर्राज्यीय मरीजो का जानकारी रखते हुए वेक्टर नियंत्रण, केस इंस्वेस्टीगेशन, फोसाई आईडेन्टीफिकेशन आदि विशेष गतिवधि के सतत् निगरानी हेतु विशेष चर्चा की गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य से डॉ. सुभाष मिश्रा, संचालक महामारी नियंत्रण, डॉ. संदीप एस. जोगदण्ड, संयुक्त संचालक भारत सरकार, डॉ.सुचीत्रा सासमल वरिष्ठ क्षेत्रीय संचालक, ओडिसा, डॉ. नीलम सोमलकर, संयुक्त संचालक भारत सरकार डॉ. सुभाषिस मोहन्ती, राज्य कार्यक्रम अधिकारी (व्हरचुअल) डॉ. पी. के. श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक (सेवा निवृत्त) भारत सरकार NVBDCP, डॉ. बी. आर. पुजारी, संयुक्त संचालक बस्तर संभाग, डॉ० जितेन्द्र कुमार, राज्य कार्यक्रम अधिकारी, अन्य राज्य से डॉ. ए. टी. रामानाथा राव, डिप्टी डायरेक्टर, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना राज्य से डॉ. अमर सिंह राज्य कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. एस. डी. निमगड़े अतिरिक्त संचालक महाराष्ट्र, राज्य सलाहकार, जिला सलाहकार, जिला व्हीबीडी स्पेस्लिस्ट एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन से राज्य कार्यक्रम समन्वयक उपस्थित थे ।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This