एच.एस. व बी.क्यू. टीकाकरण का सघन अभियान चलाकर पशुओं को संक्रमण से बचाएं

Must Read

एच.एस. व बी.क्यू. टीकाकरण का सघन अभियान चलाकर पशुओं को संक्रमण से बचाएं

सूरजपुर- कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं पशुधन विकास विभाग उपसंचालक डॉ. नरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में वर्षा ऋतु से पूर्व गोवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं में गलघोंटू एवं एकटंगिया बीमारी से बचाव हेतु जिले में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। गलघोंटू एवं एकटंगिया दोनों जीवाणु जनित रोग है। गलघोंटू बीमारी में पशुओं को तेज बुखार, आँखों में सूजन के साथ-साथ गले में संक्रमण होता है। जिससे पशु को सांस लेने में परेशानी होती है एवं घर्र-घर्र के आवास के साथ मुंह से लगातार लार बहने लगता है। एकटंगिया बीमारी में भी तेज बुखार होता है। साथ में जांघ की मांसपेशी में दर्द युक्त सूजन होता है जिसे दबाने पर चर्र-चर्र की आवाज आती है जिससे पशु को चलने में परेशानी होती है। एकटंगिया रोग के लिये 04 माह से 02 वर्ष के पशु अति संवेदनशील होते है, जबकि गलघोंटू 04 माह के ऊपर के सभी पशुओं में होने की संभावना रहता है।

जिले में गलघोंटू एवं एकटंगिया टीकाकरण अभियान चल रहा है जिसमें सभी गोवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं में एच.एस. व बी.क्यू. का टीका मुफ्त में गौठान एवं गौठान ग्राम में पशुधन विकास विभाग द्वारा लगाया जा रहा है। सभी पशुपालकों से अनुरोध किया जाता है कि एच.एस. व बी.क्यू. प्रतिबंधात्मक टीकाकरण कराकर होने वाले बीमारी एवं आर्थिक हानि से बचायें।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This