देश में इस तारीख तक हो सकती है मानसून की एंट्री, जाने छत्तीसगढ़ कब पहुंचेगा ?

Must Read

Monsoon may enter the country by this date, don’t know when will it reach Chhattisgarh?

रायपुर। देश के कई राज्यों में मौसम में तेजी से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। गर्मी के मौसम में कई राज्यों में बारिश जैसा माहौल बना हुआ है। बीते कई दिनों से इन राज्यों में बरसात हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून के आगमन को लेकर बड़ी जानकारी दी हैं मौसम विभाग की मानें तो देश के अधिकतर राज्यों में 15 जून तक मानसून की दस्तक हो जाएगी। बता दें कि 9 साल में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि मई के महीने में लू नहीं चली और तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने मानसून की गति को देखते हुए अनुमान लगाया गया है कि एक जून को केरल और तमिलनाडु में पांच जून तक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र व तेलंगाना तक पहुंच जाएगा। 15 जून से गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश होने लगेगी। 20 जून से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर तक बारिश होगी। मानसून का यह दौर आठ जुलाई तक जारी रहेगा।

Latest News

दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी का बड़ा एलान, केजरीवाल के लिए किया ‘त्याग’; वजह है खास

 राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी मार्लेना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। आतिशी ने सीएम की...

More Articles Like This