कर्ज माफी की मांग को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल

Must Read

कर्ज माफी की मांग को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल

नागपुर: नोटबंदी जीएसटी और लॉकडाउन के कारण कर्ज के दलदल में फंसी जनता की कर्ज माफी के समर्थन में सोमवार को मानकापुर में धार्मिक एकता की ओर से 1 दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की गई।इस अवसर पर काफी संख्या में लोग जुटे जिसमें आनंद शर्मा भारतीय, निताली तागड़े भारतीय, नईम खान भारतीय उपस्थित रहे। एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया जिसमें कर्ज माफी के मुद्दे पर आनंद शर्मा भारतीय जी ने कहा कि राज्य में पिछले 5 साल से हजारों लोगों ने कर्जे की वजह से आत्महत्या कर ली है। उसी चीज को हम मद्दे नजर रखते हुए सरकार से कुछ मांगे कर रहे हैं, जिसमें पहली की नोटबंदी जीएसटी और लॉकडाउन के वजह से बहुत सारे व्यापार बंद हो गए हैं, नौकरियां चली गई है, जिसके वजह से लोग कर्जे में डूब चुके हैं ऐसे सभी लोगों का कर्जा माफ करना चाहिए या उन्हें 2 साल का वक्त देना चाहिए। दूसरा की जिस घर में काम करने वाला मुख्य इंसान जीवित नहीं है उनका पूरा कर्जा माफ करना चाहिए। जिस प्रकार गौतम अडानी जी के 12770 करोड रुपए अंडरराइट किए गए हैं , उसी तरह सामान्य जनता का भी कर्जा अंडरराइट करना चाहिए। पिछले 10 महीने से पूरे देश भर में भारतीय एकता ट्रस्ट द्वारा कर्ज मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। यह सभी धार्मिक एकता ट्रस्ट के लोगो की गवर्नमेंट से ये मांगे हैं।

Latest News

3 लाख 70 हजार रुपये के अवैध गांजे के साथ 2 गिरफ्तार.

3 लाख 70 हजार रुपये के अवैध गांजे के साथ 2 गिरफ्तार   छत्तीसगढ़ जगदलपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध...

More Articles Like This