सीईओ जिला पंचायत ने किया गोठनों का निरीक्षण

Must Read

सीईओ जिला पंचायत ने किया गोठनों का निरीक्षण

गोठनों में पशुओं की उपस्थिति सतत बनाएं रखने के दिये निर्देश

जगदलपुर- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे ने शनिवार को जनपद बकवांड के झारउमरगांव, डोडरेपाल, जगदलपुर जनपद के धुरगुड़ा और कुमारावंड में संचालित गोठनों की गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोठान में महिला समूह के सदस्यों से चर्चाकर उनकी आर्थिक विकास और समूह द्वारा बनाएं जा रहे वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता का भी संज्ञान लिया। सीईओ श्री सर्वे ने गोठनों में पशुओं की उपस्थिति सतत बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही गोठनों में पानी, चारा,पैरा की उपलब्धता के साथ गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण व विक्रय के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जगदलपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौतम पाटिल, एपीओ मनरेगा पवन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

शराब घोटाला: झारखंड के मुख्यमंत्री के करीबी IAS के खिलाफ छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू में FIR दर्ज…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के तार झारखंड तक जुड़ गए हैं, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी आईएएस...

More Articles Like This