मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 105 लोगों को मिला रोजगार

Must Read

Mega placement camp organized, 105 people got employment

कोण्डागांव। केशकाल विकासखंड मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 278 युवाओं ने इस प्लेसमेंट कैंप में हिस्सा लिया जिसमें से 105 युवाओं को प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से चयनित किया गया है। इस प्लेसमेंट कैंप में युवाओं को उत्साहवर्धन करने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी भी पहुंचे थे।

कलेक्टर ने युवाओं से चर्चा करते हुए उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न पदों पर की जा रही भर्ती एवं शासन द्वारा निकाली गई विभिन्न भर्तियों के संबंध में भी जानकारी देते हुए युवाओं को लगातार उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार के अवसरों को ग्रहण कर रोजगार प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Latest News

शराब घोटाला: झारखंड के मुख्यमंत्री के करीबी IAS के खिलाफ छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू में FIR दर्ज…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के तार झारखंड तक जुड़ गए हैं, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी आईएएस...

More Articles Like This