संपत्ति को लेकर एक विधवा बहू ने अपने सास-ससुर पर लगाए आरोप

Must Read

संपत्ति को लेकर एक विधवा बहू ने अपने सास-ससुर पर लगाए आरोप

संपत्ति को लेकर एक विधवा बहू ने अपने सास-श्वसुर पर आरोप लगाए हैं। बहू का कहना है कि उसके पति की मौत के बाद उसे जायदाद से अलग रखा गया है और 58 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म देकर पूरी संपत्ति उसके नाम करना चाहते हैं।

आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक विधवा बहू ने सास-ससुर की संपत्ति के बंटवारे को लेकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। बहू का आरोप है कि उसके सास-ससुर उसे संपत्ति में हिस्सेदार नहीं बना रहे हैं, जबकि उन्होंने 58 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म देकर नया वारिस पैदा कर दिया है। इधर सास-ससुर ने भी अपनी बहू पर कई आरोप लगाए हैं।

आगरा के सैंया क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी कमला नगर में हुई थी। उसका पति एक जिम चलाता था। उसका पति अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। दो साल पहले हार्ट अटैक से उसके पति का देहांत हो गया। उस युवती की कोई संतान भी नहीं है। पति की मौत के बाद से वह अपने मायके में रह रही है। युवती ने आरोप लगाया है कि उसने अपने सास-ससुर से संपत्ति में हिस्सा मांगा था, लेकिन वे लोग उसे हिस्सा देने में आनाकानी कर रहे हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि 5 महीने पहले सास ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This