भाजपा का ‘चलो गोठान खोलबो पोल’ अभियान, केदार कश्यप, संतोष बाफना सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया निरीक्षण

Must Read

BJP’s ‘Chalo Gothan Kholbo Pol’ campaign, BJP workers including Kedar Kashyap, Santosh Bafna inspected

जगदलपुर। भाजपा ने चलो गोठान खोलबो पोल अभियान आरंभ कर दिया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप व पूर्व विधायक संतोष बाफना ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर में धरमपुरा व बोधघाट क्षेत्र में दो गोठानों का निरीक्षण किया। जहाँ गोठान का कहीं अतापता नहीं था, उसके स्थान पर कचरा संग्रहण केन्द्र एसएलआरएम सेंटर व गोबर खरीदी केन्द्र संचालित मिले। जबकि शासकीय कागजों में दोनों स्थानों पर गोठान होना दर्शाया गया है।

धरमपुरा केन्द्र में ताला जडा़ मिला, जहाँ अंदर जाने पर सिर्फ कचरे के ढेर नज़र आये। बोधघाट क्षेत्र में दीवारों पर ही उकेरे गाय के चित्र ही देखने को मिले, एक भी जिम्मेदार व्यक्ति केन्द्र में नहीं मिला।

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि संभाग मुख्यालय जगदलपुर में कागजों में गोठान संचालित हो रहे हैं, जबकि निरीक्षण में वहाँ कचरा संग्रहण केन्द्र होना पाया गया है। कांग्रेस की भूपेश सरकार आकंठ तक भष्ट्राचार में डूबी हुई है। शासकीय कागजों में दर्शाये गये गोठान हैं ही नहीं, और यह जागरूक शहरी क्षेत्र में हो रहा है। गोठान,गोधन व गोबर के नाम पर खुला भष्ट्राचार चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसका जवाब देना होगा।

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि गोठान के नाम पर सिर्फ घोटाला ही हो रहा है। शहरी क्षेत्र में दो गोठान का संचालन बताया गया है, जो नहीं हैं। गोठान के नाम पर सामने आ रहा घोटाला शराब घोटाले से बड़ा दिखायी दे रहा है। कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार है। यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

गोठान निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से आलोक अवस्थी,मनोहर दत्त तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, आशुतोष पाल, अविनाश श्रीवास्तव, रिंकू पाण्डेय, जयराम दास,राजपाल कसेर,दिगम्बर राव, राजेश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ल, अभय दीक्षित, गणेश काले,भुनेश ध्रुव, अभिषेक साव, रामकुमार मण्डावी, कृष्णा निषाद, अमित रामटेके, आदर्श ठाकुर, पृथ्वी सिंह, बिजली बैद्य, अभिलाष यादव, प्रेम यादव आदि मौजूद थे।

बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय ने उलनार गोठान का किया निरीक्षण, रिजर्व फारेस्ट एरिया में बना दिया गोठान,न एक भी गाय मिली और न गोबर

बस्तर प्रवास पर आये भाजपा के संभागीय प्रभारी व सांसद संतोष पाण्डेय ने नानगूर क्षेत्र में ग्राम उलनार में संचालित गोठान का निरीक्षण किया। जहाँ रिजर्व फारेस्ट के एरिया में गोठान बनाया है। एक भी गाय गोठान में नहीं मिली। संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय ने कहा कि यहाँ सिर्फ गोठान का ढांचा खड़ा कर दिया गया है,लेकिन गोठान जैसा कुछ भी नहीं है। गाय नदारद है, गोबर नहीं है, ग्रामीणों ने जानकारी दी कि इस नाम के गोठान कोई उपयोग नहीं हो रहा।

श्री पाण्डेय ने कहा कि भूपेश सरकार गोठान की आड़ में घोटाले का खेल कर रही है। करोड़ों रुपये गोठान के नाम पर खर्च करना बताया गया है जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार अब जगजाहिर हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की जागरूक जनता को एक एक पैसे का हिसाब देना होगा। ग्राम उलनार में निरीक्षण के दौरान
जिला सहप्रभारी सेवक राम नेताम,विधानसभा प्रभारी निखिल राठौर, श्रीनिवास मिश्रा,रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव,सतीश सेठिया, श्रवण ठाकुर आदि उपस्थित थे।
_________________

Latest News

जंगल से आई खूबसूरत तस्वीर: अपने रहवास में हाथी ले रहे चैन की नींद, देखिये दिल खुश कर देने वाला ये वीडियो

कोरबा. छत्तीसगढ़ में वैसे तो आए दिन मानव-हाथी संघर्ष की खबरें आती है. कभी जंगली हाथी जंगल से लगे...

More Articles Like This