बिजली टावर से एंगल चुरा ले गए चोर, आर्थिक नुकसान से ज्यादा मृत्यु का खतरा

Must Read

बिजली टावर से एंगल चुरा ले गए चोर, आर्थिक नुकसान से ज्यादा मृत्यु का खतरा

बिलासपुर-चोरों के कारण ना सिर्फ लोगों को आर्थिक नुकसान हो रह है। बल्कि शासन को भी लगातार चुना लगाया जा रहा है। चोरों के कारण आम लोगों की जान भी खतरे में है। ताजा मामला कोटा क्षेत्र का है। यहां पर ग्राम नरोतीकापा स्थित बिजली के टावर से चोरों ने 27 एंगल पार कर दिए। हालांकि इन एंगल की कीमत महज 18 हजार रुपये है। लेकिन इससे लोगों की जान को खतरा है। एंगल निकाले जाने से बिजली के टावर कभी भी गिर सकते हैं। इसकी चपेट में आकर कई जान जाने की भी आशंका है।

पावरग्रिड कार्पोरेशन के भरारी स्थित सब स्टेशन के उप महाप्रबंधक शशि ओलिम लकड़ा ने चोरी की शिकायत की है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी चार महीने में एक बार पेट्रोलिंग करते हैं। इस दौरान कर्मचारी सभी टावर की स्थिति देखकर इसकी जानकारी अधिकारियों को देते हैं। फरवरी माह में कर्मचारियों ने बिलासपुर सिवनी पारेषण लाइन का निरीक्षण किया था। इसके बाद कर्मचारी मंगलवार को कोटा क्षेत्र के नरोतीकापा में पेट्रोलिंग के लिए पहुंचे थे। कंपनी के कर्मचारी टावर नंबर 89 के पास पहुंचकर निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान पता चला कि टावर से चोरों ने 27 एंगल पार कर दिए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद आसपास के गांव में इस संबंध में पूछताछ की। इसमें चोरों को पता नहीं चल पाया। उप महाप्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest News

*सजग कोरबा: बैंक, सराफ़ा, और पेट्रोल पंप सुरक्षा को लेकर पुलिस की अहम बैठक*

कोरबा: कोरबा जिले में बैंकों, सराफ़ा व्यापारियों, गोल्ड लोन कंपनियों, और पेट्रोल पंपों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के...

More Articles Like This