तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई

Must Read

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई

कटघोरा – बीती रात बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार सुतर्रा के पास कासनिया नर्सरी समीप अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार में लगभग 5 लोग सवार थे। जोकि एक ही परिवार के बताए जा रहे है। कार मोड़ के समीप कुआं के पास जाकर पलटी। इस घटना में एक महिला समेत 2 लोगों को गंभीर चोट आई है।

घटना की जानकारी कटघोरा थाना को होते ही थाना प्रभारी अश्विन राठौर के निर्देश पर प्रधान आरक्षक घटना स्थल पर पहुंचे। जहां घायलों को डायल 112 की मदद से नजदीकी कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार के पश्चात बिलासपुर अस्पताल भेज दिया गया है। इस बड़ी घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

Latest News

मुख्यमंत्री अपने बचपन के स्कूली शिक्षक से मिलकर हुए भाव विभोर।

मुख्यमंत्री अपने बचपन के स्कूली शिक्षक से मिलकर हुए भाव विभोर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने बचपन के स्कूली शिक्षक...

More Articles Like This