दर्दनाक सड़क हादसे में 6 महिलाओं की हुई मौत,अन्य घायल

Must Read

दर्दनाक सड़क हादसे में 6 महिलाओं की हुई मौत,अन्य घायल

आंध्रप्रदेश के काकीनाडा जिले में रविवार को एक निजी बस के ऑटोरिक्शॉ से टक्कर हो गई जिसमें छह महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 216 पर तल्लारेवु मंडल के सीतारामपुरम के पास हुआ। छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को काकीनाडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाली सभी यानम के नीलापल्ली की रहने वाली थी। ये सभी मछली के व्यापार में लगी एक ईकाई में कर्मचारी थी। पुलिस के मुताबिक वो काम खत्म कर घर लौट रही थी, तभी हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। एक अधिकारी ने कहा, वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This