घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार का इनाम, चालान में भी मिलेगा कमीशन: नितिन गडकरी

Must Read

पुणे। सड़क हादसों के शिकार लोगों की जान बचाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को अब 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह घोषणा उन्होंने पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में की। वर्तमान में यह पुरस्कार राशि 5,000 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 25,000 रुपये किया जा रहा है।

गडकरी ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर (पहले एक घंटे) में घायल को अस्पताल पहुंचाना उसकी जान बचाने के लिए बेहद जरूरी होता है। यह इनाम जनता को प्रोत्साहित करने और घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है।

    Latest News

    T20 World Cup 2026 : सेमीफाइनल अंपायर लिस्ट भारत-इंग्लैंड मैच में क्रिस गफ्फनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर संभालेंगे कमान

    T20 World Cup 2026 , नई दिल्ली — अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज...

    More Articles Like This