सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की को मारी गोली

Must Read

सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की को मारी गोली

बिहार के पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को एक सिरफिरे लड़के से बात करना बंद करना महंगा पड़ गया। सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की को गोली मार दी। इस घटना में लड़की घायल हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अशोक नगर इलाके में एक 21 वर्षीय युवक ने 16 साल की लड़की को गोली मार दी और फरार हो गया। आरोपी की पहचान फतुहा इलाका के रहने वाले सूरज कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता कि फेसबुक के जरिए छात्रा और सूरज के बीच दोस्ती हुई थी। सुरज पास के ही किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। फेसबुक पर चैटिंग कर दोनों में बात होने लगी और यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

इस बीच, लड़की के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने यह रिश्ता समाप्त करने को कहा। इस बीच घर में लड़की की शादी की भी बात चलने लगी। लड़की ने सूरज से बात करना बीएनडी कर दिया, जो सूरज को नागवार गुजरा। शुक्रवार को छात्रा घर से कुछ ही दूर सामान लेने निकली थी कि सूरज ने उसे घेर लिया और यह कहते हुए गोली मार दी कि तुम मेरी नहीं होगी तो किसी और की भी नहीं हो सकती।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This