दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की गई जान, रानू ने बताई आपबीती…

Must Read

दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की गई जान, रानू ने बताई आपबीती…

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक सड़क हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को डोंगरगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से खरगोन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह हादसा मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। जान गंवाने वालों में चालक, परिचालक और क्लीनर भी शामिल हैं। इसके अलावा, मृतकों में दो बच्चे और करीब छह महिलाएं शामिल हैं।

बताया जाता है कि बस खरगोन जिले के श्रीखंडी गांव से इंदौर जा रही थी। इसी दौरान वह दंसगा और डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी पर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे जा गिरी। बस ओवरलोड थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बस एमएसटी हीरामणि ट्रेवल्स की थी थी, जिसका नंबर एमपी 10 पी 7755 है। बस ओवरलोड थी।

हादसे में जीवित बची महिला रानू ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। बस अपने समय से देरी में आया था जिसके कारण चालक बस को तेजी से भगा रहा था। कई यात्रियों ने मना किया पर बस चालक ने बात नही मानी। तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गया।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This