भाजपा के ‘लाडली बहना’ के बाद अब कांग्रेस ने लॉन्च की ‘नारी सम्मान योजना’

Must Read

भाजपा के ‘लाडली बहना’ के बाद अब कांग्रेस ने लॉन्च की ‘नारी सम्मान योजना’

विधानसभा चुनाव से पूर्व खासकर महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दल तरह-तरह के पैंतरे आजमा रहे हैं। शिवराज के नेतृत्‍व में प्रदेश की भाजपा सरकार ‘लाड़ली बहना योजना’ लेकर आई तो अब कांग्रेस ने इसकी काट के लिए ‘नारी सम्‍मान योजना’ लांच कर दी है। कांग्रेस ने सरकार बनने पर इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह और 500 रुपये में गैस सिलिंडर की बात कही है। पार्टी प्रदेशाध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ ने छिंदवाड़ा से इसका शुभारंभ किया। भोपाल में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने इसे लांच किया। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्‍यक्ष विभा पटेल, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा और हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी समेत अनेक नेता मौजूद रहे।

सुरेश पचौरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से नारी सशक्तीकरण की प्रतिबद्ध रही है। केंद्र की कांग्रेस सरकार ने नारी सशक्तीकरण की कई योजनाएं बनाई। कमल नाथ सरकार ने भी महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं बनाईं। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने योजनाएं तो बनाईं, पर उनका लाभ महिलाओं को नहीं मिला। मप्र में महिला उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है। दुराचार, मारपीट के मामले ज्यादा, बेटियों के गुम होने की घटनाएं भी अधिक हैं।कांग्रेस ने ऐलान किया है कि नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को पंद्रह सौ रुपये हर महीने देंगे और रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रुपये में मिलेगा।

वहीं इसके पहले भाजपा की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को अमलीजामा पहनाया है। इसके तहत पात्र महिलाओं ने आवेदन किया और 10 जून से महिलाओं के खाते में राशि आने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। इस योजना में पात्र महिलाओं के लिए कुछ शर्तों का भी निर्धारण किया गया है। अनुमान है कि ढाई करोड़ महिला मतदाताओं में से लगभग एक करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This