खरगोन बस हादसे पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जताया शोक

Must Read

खरगोन बस हादसे पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के खरगोन में सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर एक यात्री बस पुल के नीचे गिर गई है जिसमें अब तक करीब 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में 35 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस घटना पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शोक जताया है। बता दें कि तेज रफ्तार बस में करीब 50 लोग सवार थे, यह बस अनियंत्रित होकर सूखी नदी में पुल से नीचे गिरी है।

भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना पर दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मृतक के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। मृतकों के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार रुपए देने की घोषणा की है। सीएम ने कहा है कि दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था मध्यप्रदेश सरकार करेगी।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This