बारातियों से भरी बस अज्ञात वाहन से टकरा गई, 5 की हुई दर्दनाक मौत ,अन्य गंभीर रूप से घायल

Must Read

बारातियों से भरी बस अज्ञात वाहन से टकरा गई, 5 की हुई दर्दनाक मौत ,अन्य गंभीर रूप से घायल

उत्तरप्रदेश के जालौन जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जालौन जिले के माधवगढ़ क्षेत्र का है। जहां बारातियों को ले जा रही एक बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसके बाद बस गड्ढे में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों घायल हो गए है।

बताया जा रहा है कि थाना रेढर क्षेत्र के गांव मढ़ैला निवासी मूलचंद पाल के दो बेटों प्रमोद और सुनील की बरात रामपुरा थाना क्षेत्र के दुतावली निवासी रामधनी बघेल के घर गई थी। इसमें रामधनी की बड़ी बेटी उपासना की शादी प्रमोद और दूसरी बेटी संध्या की शादी सुनील के साथ तय हुई थी। शनिवार रात में बारात चढ़त की रस्में पूरी होने पर अधिकतर बाराती घर लौट रहे थे। दोनों दूल्हा और उनके परिजन शादी की बाकी रस्में पूरी करने के लिए वहीं रुक गए थे।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This