सिनेमाघरों में दोबारा दिखेगी सुशांत राजपूत की एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, इस दिन होगी रिलीज……

Must Read

सिनेमाघरों में दोबारा दिखेगी सुशांत राजपूत की एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, इस दिन होगी रिलीज……

एमएस धोनी इन दिनों आईपीएल में अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने अभी रिटायरमेंट पर असमंजस की स्थिति बनाए रखी है क्योंकि फैंस उन्हें विदाई लेते हुए नहीं देखना चाहते। धोनी को मैदान पर उतरकर हेलीकॉप्टर शॉट लगाते देखना हमेशा दिलचस्प रहा है और जब बात बिग स्क्रीन की हो तो ये और भी मजेदार हो जाता है। जी हां, एमएस धोनी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। दरअसल, धोनी पर बनी फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ 12 मई को भारतीय सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार हो गई है। बायोपिक 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

फिल्म को फिर से रिलीज करने का उद्देश्य देशभर के प्रशंसकों को बड़े पर्दे पर क्रिकेट के सबसे जादुई पलों को फिर से जीने का एक और मौका देना है। इसे सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दिखाया जाएगा। यह घोषणा स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कैप्शन के साथ की- जब माही फिर पिच पे आएगा, तो पूरा इंडिया सिर्फ धोनी- धोनी चिल्लाएगा। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 12 मई को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है। धोनी का जीवन कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है और उनकी उपलब्धियों ने उन्हें खेल का एक सच्चा दिग्गज बना दिया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This