भाजपा नेता पर अज्ञात बदमाशों ने किया पथराव

Must Read

भाजपा नेता पर अज्ञात बदमाशों ने किया पथराव

मध्यप्रदेश के मूंदी थानाक्षेत्र में जलवाबुजुर्ग मार्ग पर शादी समारोह से देर रात लौट रहे भाजपा नेता दिग्विजय सिंह तोमर के वाहन पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर हमला बोल दिया। पत्थरबाजी के दौरान वाहन में तोमर के साथ बैठे ग्रामीण दयाराम नायक को सिर में पत्थर लगा है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के लिए घायल नायक को तोमर ने मूंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद प्राथमिक उपचार कर उन्हें खंडवा जिला अस्पताल रैफर कर दिया। भाजपा नेता दिग्विजय सिंह तोमर ने घटना की सूचना मूंदी थाने को दी। जानकारी के बाद मूंदी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहंची, लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This