भाजपा ने 200 से अधिक बागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Must Read

भाजपा ने 200 से अधिक बागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

उत्तरप्रदेश में निकाय चुनाव का आगाज पहले ही हो चुका है। इस चुनाव में अगर मुकाबले की बात करें तो बीजेपी और सपा के बीच चुनावी जंग होगी। सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर चुनावी मैदान में उतार दिया है। वहीं बीजेपी ने अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बड़ा एक्शन लिया है। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ स्वयं या परिवार के किसी सदस्य को चुनाव मैदान में उतारने वाले बागियों के निष्कासन का क्रम सोमवार भी जारी रहा।

लखनऊ, प्रयागराज, सहारनपुर सहित कुछ अन्य जिलों से 200 से अधिक बागी नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। सोमवार को हुए निष्कासन को जोड़कर अब तक करीब 500 बागी प्रत्याशियों को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This