युवक की कुल्हाड़ी और तीर कमान से वारकर की गई हत्या
कोरबा में एक युवक की कुल्हाड़ी और तीर कमान से वारकर हत्या कर दी गई है। खून से लथपथ उसका शव नदी किनारे मिला है। युवक के साथ मछली मारने वाला शख्स भी घटना के दिन से गायब है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। मामला मोरगा चौकी क्षेत्र का है।
कछार निवासी लालमन गोंड(75) ने प्रताप गोंड(35) को बचपन में गोद लिया था। जिसके बाद से प्रताप लालमन के साथ ही रहा करता था। बताया गया कि प्रताप भी खेती किसानी करता था। कभी-कभी मछली मारने भी जाया करता था। इस बीच शनिवार शाम को प्रताप घर से निकला। फिर रात तक लौटा ही नहीं। उसके परिजनों ने गांव में तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।