रेप के मामले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Must Read

Station in-charge arrested in rape case, sent to jail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में महिला से रेप के मामले में इंस्पेक्टर राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। निरीक्षक पर आरोप है कि जब वो अमलेश्वर थाना प्रभारी के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने इसकी लिखित शिकायत आईजी दुर्ग से भी की थी। इस मामले में आईजी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में शिकायत सहीं पाए जाने के बाद आज उनकी गिरफ्तारी की गई और उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। ब

ता दें, मार्च में निरीक्षक राजेन्द्र यादव को अमलेश्वर थाने से हटा कर उन्हें जिविशा थाने पदस्थ किया गया था। ऐसा कहा जा रहा था कि है राजेंद्र अमलेश्वर में बढ़ रही क्राइम की वारदातों पर लगाम नहीं लगा पा रहे थे, इसके चलते उन्हें अमलेश्वर थाने से हटा दिया गया था।

निरीक्षक पर महिला से रेप करने का आरोप लगा है। जांच के बाद पुलिस ने धारा 376 के तहत अपराध कायम कर निरीक्षक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त सुचना के अनुसार अमलेश्वर थाना में पदस्थ रहते हुए निरीक्षक राजेन्द्र यादव पर आरोप है कि महिला के साथ अनाचार किया। जिसकी शिकायत महिला ने आईजी से लिखित में किया। इस मामले का जांच दुर्ग सीएसपी वैभव वैंकर ने किया। जिसके बाद सीएसपी के निर्देश पर दुर्ग कोतवाली टीआई एसएन सिंह ने मामले की जांच के बाद जुर्म दर्ज कर निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी निरीक्षक वर्तमान में पुलिस के जिला विशेष शाखा (डीएसबी) में प्रभारी के रूप में पदस्थ था। आईपीएस वैभव वैंकर ने बताया कि, महिला की शिकायत के बाद निरीक्षक को हिरासत में लिया गया है। अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This