छ.ग. राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने जिले के गौठान का किया निरीक्षण

Must Read

छ.ग. राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने जिले के गौठान का किया निरीक्षण

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा एवं उपाध्यक्ष  महेन्द्र चन्द्राकर द्वारा जिले के ग्राम कृष्णपुर एवं केषवनगर गौठान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला स्वयं सहायता समूह एवं गौठान प्रबंधन समिति से विस्तृत चर्चा किया गया तथा महिला समूह के केषवनगर के द्वारा निर्मित गोबर वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की विधि की जानकारी ली एवं गुणवक्ता की भी तारीफ की। महिला समूह द्वारा यह बताया गया कि कुल 9 महिलाओं द्वारा संचालित वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण कर 9 लाख 80 हजार रूपये का खाद विक्रय किया गया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा गौठान में मुर्गी पालन, बकरी इकाई की जानकारी ली गयी। उन्होंने केषवनगर गौठान को उपयुक्त स्थल बताते हुए उद्यान विभाग को गौठान में फुलोत्पादन किये जाने के निर्देष दिये। महिला समूह ने गौठान में ब्रम्हास्त्र (कीटनाशक) एवं जीवामृत बनाने की विधि भी बतायी। कृषि विभाग को वर्मी कम्पोस्ट, ब्रम्हास्त्र एवं जीवामृत की लंबित भुगतान राशि का निराकरण शीघ्र करने के निर्देष दिये।
इस दौरान जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग, पशु विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This