राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार

Must Read

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दया सिंह उर्फ प्यारे सिंह ने धमकी दी थी और कहा था कि वो उन्हें यात्रा में ही मार देगा। आरोपित दया सिंह को रासुका के तहत क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। दया सिंह की उम्र 60 साल है और वह बैतूल के पंजाबी मोहल्ला, राजेंद्रनगर का रहने वाला है। उसे बुधवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। रासुका के तहत वारंट जारी होने के बाद से वह फरार चल रहा था।

डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में आरोपित ने एक मिठाई की दुकान पर पत्र लिखकर राहुल गांधी को जान से मारने और इंदौर में बम धमाके करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने उस समय दया सिंह को पकड़ा, लेकिन वह जमानत पर छूट गया था। बाद में कलेक्टर ने आरोपित के खिलाफ रासुका का वारंट जारी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। इंदौर थाने की पुलिस वारंट को तामिल नहीं करवा पाई।

बाद में क्राइम ब्रांच को बुधवार को दया सिंह को पकडऩे में सफलता मिली। मिठाई की दुकान पर मिली चिट्ठी में सिख दंगे का जिक्र किया गया था। शख्स ने इसी के साथ कांग्रेस नेता कमलनाथ को भी मारने की धमकी दी थी। पत्र में कहा गया था कि सिख दंगों पर किसी भी पार्टी ने कोई आवाज नहीं उठाई।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This