छत्तीसगढ़ में AAP ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, लंबी सूची जारी

Must Read

AAP appoints office bearers in Chhattisgarh, long list released

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में आम आदमी पार्टी जुट गई है. आम आदमी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेड़ी ने प्रेसवार्ता में कहा, पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया. कुल 6 लाख लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की है. चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की है.

प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है. कोमल हुपेड़ी प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे. तीन सीनियर बनाए हैं, जिसमें गोपाला साहू, आकांक्षा सिंह सहित 3 लोग शामिल हैं. लगभग 900 पदाधिकारियों की घोषणा की है. सदस्यता अभियान के तहत बहुत बड़ी संख्या में युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की है. महिलाओं और बुजुर्गों ने सदस्या ग्रहण की है. कांग्रेस और भाजपा के लूटने की सरकार से आम आदमी पार्टी निजात दिलाएगी.

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This