पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा,1 की हुई दर्दनाक मौत,6 गंभीर रूप से घायल

Must Read

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा,1 की हुई दर्दनाक मौत,6 गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसके चलते 6 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए और एक 11 साल के बच्चे की मौके पर मौत हो गई। सभी बाराती अंबिकापुर के ग्राम मेंड्रा में बारात में शामिल हुए थे। जिसके बाद पिकअप वाहन में सवार होकर उदयपुर ब्लॉक के ग्राम बासेन यानी अपने घर वापिस आ रहे थे। इसी बीच पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा, जिसकी वजह से बाराती भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल सभी घायलों का उदयपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार चल रहा था। लेकिन इस वक्त उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया गया है। यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा के पास का है।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This