ईद के पहले अतीक अहमद की हत्या को लेकर हुआ बड़ा विवाद

Must Read

ईद के पहले अतीक अहमद की हत्या को लेकर हुआ बड़ा विवाद

बिहार- माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। कई राजनीतिक दलों के नेता लगातार उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे सांप्रदायिक रंग देने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद बिहार की राजधानी पटना सुलगने लगा है। दअरसल पटना में शुक्रवार को अतीक के समर्थन में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। वहीं, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोदी—योगी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईद के पहले बिहार में बड़ा विवाद हो गया है। विवाद की जड़ में उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया पॉलीटिशियन अतीक अहमद हत्याकांड है। शुक्रवार को पटना जंक्शन के पास उस समय विचित्र स्थिति पैदा हो गई जब मुसलमान समुदाय के कुछ लोग अलविदा की नमाज के बाद सड़क पर उतर आए। स्टेशन स्थित जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद ये लोग जुलूस की शक्ल में सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। सभी अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने अतीक, अशरफ और अतीक बेटे असद को शहीद बताते हुए अतीक अहमद अमर रहे के नारे लगाए। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने योगी-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This