IED की चपेट में आने से जवान हुआ घायल

Must Read

IED की चपेट में आने से जवान हुआ घायल

दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान का नाम सीताराम कुडियम है। बताया जा रहा है कि, बम डिफ्यूज करते समय जवान ब्लास्ट की चपेट में आ गया था। जवान के हाथ, पैर समेत शरीर के अन्य अंगों में चोट आई है। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी बांगापाल से करीब 3 किमी अंदर एरिया डोमिनेशन के लिए निकली हुई थी। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से यहां पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। सर्चिंग के दौरान BDS (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने एक प्रेशर IED बरामद की। जिसे डिफ्यूज किया जा रहा था। बम को डिफ्यूज करने के दौरान जोर का धमाका हुआ और इसकी चपेट में जवाम सीताराम आ गया।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This