साल का पहला सूर्य ग्रहण आज,आइए जानें सूर्यग्रहण का प्रभाव किन राशियों पर कैसा होगा

Must Read

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज,आइए जानें सूर्यग्रहण का प्रभाव किन राशियों पर कैसा होगा

साल का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। ग्रहण से इस दिन का महत्व भी बढ़ गया है। खास बात यह है कि इस दिन वैशाख अमावस्या भी पड़ रहा है।

वैज्ञानिकों ने इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया है। ऐसा ग्रहण 100 साल में एक बार ही लगता है। यह हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का संयोग 100 सालों बाद बन रहा है। यह ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा से पृथ्वी की दूरी न ज्यादा अधिक हो और न ही ज्यादा कम हो।

ग्रहण काल सूतक:

सूर्य ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। इस बार सूर्य ग्रहण मेष राशि में रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में किया गया जप-तप, दान आदि धार्मिक कार्यों का फल अतिशीध्र मिलता है। भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण का समय सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक है। हालांकि इस ग्रहण काल का सूतक मान्य नहीं होगा क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

साल के पहले सूर्य ग्रहण का अलग राशियों पर अलग तरह का प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों को इसके प्रभाव से धन लाभ मिल सकता है और कुछ की उन्नति संभव है, वहीँ कुछ विशेष राशियों को नुकसान भी हो सकता है। आइए जानें सूर्यग्रहण के प्रभाव के बारे में।

मेष राशि : मेष राशि पर सूर्य ग्रहण के मिले-जुले प्रभाव हो सकते हैं और जहां उन्हें नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, वहीं उनकी सेहत पर कुछ बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण अनुकूल प्रभाव देगा। इस राशि को धन लाभ मिल सकता है। आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं और नौकरी में भी शुभ योग हैं।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों के लिए कुछ बुरे संकेत हैं। सोच-समझकर धन का व्यय जड़ें अन्यथा आपको बड़ा नुक्सान हो सकता है। कुछ समय के लिए पैसा प्रॉपर्टी में न लगाएं।
कर्क राशि : आपकी राशि के लिए सूर्य ग्रहण कुछ विशेष प्रभाव लाएगा। इसके प्रभाव से आपको कुछ नए संबंध बनाने में मदद मिलेगी। कुंवारे लोगों के लिए जल्द ही शादी के योग बनेंगे।

सिंह राशि : आपके लिए सूर्य ग्रहण का मिला-जुला प्रभाव हो सकता है। आपको करियर में सफलता मिल सकती है, लेकिन धन का व्यय नुकसान पहुंचा सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें।

कन्या राशि : कन्या राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको कोई नयी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसका आपको वर्कप्लेस में लाभ होगा।
तुला राशि : तुला राशि को थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। होशियारी से कोई भी निर्णय लें और धन का व्यय न करें। आपको धन की कमी भी महसूस हो सकती है। हालांकि कुछ समय बाद समय अनुकूल हो जाएगा।

वृश्चिक राशि : आपको सूर्य ग्रहण के प्रभाव से किसी रिश्ते में धोखा मिल सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। सोच समझकर ही आगे बढ़ें।

धनु राशि : धनु राशि के लिए सूर्य ग्रहण हर तरह से सकारात्मक है। आपके आने वाले समय में धन के योग बनेंगे। कोई नई नौकरी से लाभ होगा और प्रेम में भी सफलता के योग हैं।

मकर राशि : मकर राशि के लोगों के लिए समय उत्तम है। आपके बिगड़े काम भी बनेंगे और आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। वर्कप्लेस में सीनियर्स का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के लिए समय कुछ उतार-चढ़ाव लाएगा। आपका नया व्यापार आपको लाभ दिलाएगा, लेकिन किसी बाहरी पर विश्वास न करें क्योंकि आपको विश्वासघात मिल सकता है।

मीन राशि : मीन राशि के लोगों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण ऊर्जा का संचार करेगा। आपको धन लाभ मिल सकता है और पुरानी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

सभी राशियों के लिए सूर्य ग्रहण के मिले-जुले प्रभाव मिलेंगे। किसी भी समस्या से घबराएं नहीं और समाधान के बारे में विचार करें।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This