वरिष्ठ कांग्रेस नेता की कुर्सी से बांधकर की गई पिटाई
विदिशा की तहसील सिरोंज में एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जो खर्चा के नाम से चर्चित हैं। उनका पूरा नाम अशोक जैन खर्चा है। वह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बहुत करीबी हैं। हाल ही में उनके साथ हुई मारपीट और कुर्सी से बांधकर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मामला जमीनी विवाद को लेकर है। इस मामले में सिरोंज थाने में 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
सिरोंज के कांग्रेस नेता अशोक जैन खर्चा की जमीन विवाद में पिटाई हो गई। पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमे कुछ लोग अशोक जैन को रस्सी से बांधकर पीटते हुए नज़र आ रहे है। इस मामले में अशोक जैन खर्चा की रिपोर्ट पर 4 लोगो के खिलाफ धारा 294,323,506,427 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि जमीनी विवाद को लेकर नेता जी के साथ मारपीट हुई की गई ।