CG NEWS : घर के बाहर खून से लथपथ मिली महिला

Must Read
बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र के ईरानी मोहल्ले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. महिला अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ घर के बाहर मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास की आशंका जताई जा रही है.
गंभीर हालत में महिला को रायपुर एम्स रेफर किया गया है. पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना पत्थर बरामद किया है. एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. वहीं स्थानीय लोग सरकंडा पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई में देरी की बात कह रहे हैं.
    Latest News

    T20 World Cup 2026 : सेमीफाइनल अंपायर लिस्ट भारत-इंग्लैंड मैच में क्रिस गफ्फनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर संभालेंगे कमान

    T20 World Cup 2026 , नई दिल्ली — अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज...

    More Articles Like This