केंद्रीय सचिव ने बस्तर में संचालित कार्यों का किया निरीक्षण

Must Read

केंद्रीय सचिव ने बस्तर में संचालित कार्यों का किया निरीक्षण



बस्तर कोसा के उत्पाद का दिल्ली जैसे बड़े शहरों में आउटलेट खोलने के निर्देश

जगदलपुर – केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार झा अपने बस्तर जिले के प्रवास में शुक्रवार को उन्होंने एकलव्य विद्यालय, रेशम धागा प्रसंस्करण केंद्र, कोसा विक्रय केंद्र आदिशिल्प, आसना स्थित बादल, बाबूसेमरा स्थित ट्रायफूड पार्क, कचरा प्रबंधन केंद्र और बकावंड स्थित काजू प्रसंस्करण केंद्र और शनिवार को तुरेनार के रीपा सेंटर की गतिविधियों का अवलोकन किया। उनके साथ छग शासन के सचिव  डीडी सिंह, आदिवासी विकास विभाग आयुक्त  शमी आबदी, कमिश्नर  श्याम धावड़े, कलेक्टर चन्दन कुमार, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

सचिव  झा ने एकलव्य विद्यालय की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए, विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसे सचिव व अन्य अधिकारियों ने सराहा। उन्होंने बस्तर कोसा के उत्पाद का बेहतर प्रचार प्रसार के साथ साथ दिल्ली जैसे बड़े शहरों में आउटलेट खोलने के निर्देश दिए।इस पर आयुक्त आबिदी ने बताया कि उत्पाद की बिक्री हेतु अमेजन, फ्लिपकार्ट से चर्चा किया गया है। सचिव झा ने बादल में जनजाति संस्कृति के वाद्य यंत्रों,भाषा-बोली के संरक्षण और बढ़ावा देने हेतु की जा रही लेखनी कार्य की सराहना की। बकावंड काजू प्रसंस्करण के द्वारा महिला समूहों को आर्थिक लाभ देंने की सराहना करते हुए, उन्होंने काजू प्रसंस्करण और अंतिम उत्पाद बनने की सभी चरण का अवलोकन किया। उन्होंने ट्रायफूड पार्क के निर्माण में हो रहे विलम्ब को लेकर नाराजगी जताते हुये फूडपार्क के बचे कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। शनिवार को सचिव  झा ने दरभा के पर्यटन स्थल, तुरेनार के रीपा सेंटर में संचालित आर्थिक गतिविधियों का अवलोकन कर जिले में किए नवाचारों का सराहना की।

Latest News

हॉस्पिटल में मासूम बेटी को छोड़कर भागी महिला, चाइल्ड लाइन को सौंपा गया

सिम्स में यह घटना बीते शनिवार की है। सुबह नौ बजे कुर्सी में एक तीन साल की बच्ची बैठी...

More Articles Like This