स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रारंभ

Must Read

Admission started in Swami Atmanand excellent English medium schools

सूरजपुर। जिले में पूर्व से संचालित 10 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों व 01 हिन्दी माध्यम विद्यालय तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रारंभ होने वाले नवीन 06 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

प्रवेश लेने वाले छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते है। स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में एडमिशन हेतु सेजेस पोर्टल 10 अप्रैल 2023 से प्रारंभ कर दी गयी है। एडमिशन हेतु प्रवेश हेतु आवेदन तिथि 10 अप्रैल से 05 अप्रैल तक, अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन, 05 मई से 10 मई तक तथा एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही, 11 मई से 15 मई 2023 तक किया जाना है। विद्यालयों की सूची इस प्रकार है।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय भैयाथान हेतु भैयाथान, बतरा, सूरजपुर हेतु जयनगर, नवापारा, विश्रामपुर हिन्दी माध्यम, रामानुजनगर हेतु भुनेश्वरपुर, प्रेमनगर हेतु प्रेमनगर, प्रतापपुर हेतु प्रतापपुर, डांडकरवां, ओड़गी हेतु ओड़गी एवं बिहारपुर तथा शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय रामानुजनगर, नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय बसदेई, नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय चेन्द्रा, नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (हिन्दी माध्यम) विद्यालय केतका, नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (हिन्दी माध्यम) विद्यालय जरही, नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट ( हिन्दी माध्यम) विद्यालय उमेश्वरपुर विद्यालयों की सूची दी गई है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This