राष्ट्रपति मुर्मू ने भरी फाइटर जेट से ऐतिहासिक उड़ान

Must Read

President Murmu made a historic flight in a fighter jet

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को सुखोई फाइटर जेट की ऐतिहासिक उड़ान भरी। असम के तेजपुर एयरबेस से राष्ट्रपति मुर्मू ने यह उड़ान भरी। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के लिए यह गर्व की बात है कि देश की रक्षा क्षमताओं में इजाफा हुआ है और अब हम हर मोर्चे जमीन, आसमान और समुद्र में सुरक्षा करने में सक्षम हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट में करीब 30 मिनट तक उड़ान भरी। उड़ान के दौरान राष्ट्रपति को ले जा रहे सुखोई फाइटर जेट ने ब्रह्मपुत्र नदी और तेजपुर घाटी के ऊपर से उड़ान भरी। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। इस दौरान सुखोई ने समुद्र सतह से दो किलोमीटर की ऊंचाई पर और 800 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली राष्ट्रपति मुर्मू देश की तीसरी राष्ट्रपति हैं।

राष्ट्रपति देश के सैन्य बलों के सर्वोच्च कमांडर होते हैं। सुखोई फाइटर जेट में राष्ट्रपति मुर्मू की उड़ान, उनके सैन्य बलों के साथ विभिन्न इवेंट में शामिल होने की प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे पहले मार्च 2023 में भी राष्ट्रपति मुर्मू ने आईएनएस विक्रांत का दौरा किया था और वहां सैन्य अधिकारियों से बातचीत की थी। बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय असम दौरे पर गुरुवार दोपहर गुवाहाटी पहुंची थीं। हवाई अड्डे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यापल गुलाब चंद कटारिया भी हवाई अड्डे पर मौजूद रहे।

Latest News

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा शो, पांच घंटे पहले से जुटने लगे लोग; 10 Points में जानिए कार्यक्रम की सभी खास बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This