बिहान कार्यकर्ताओं की हड़ताल को भाजपा ने दिया समर्थन, बेमुद्दत धरने में शामिल हुए भाजपा नेता

Must Read

BJP supported the workers’ strike in the morning, BJP leaders joined the indefinite strike

जगदलपुर । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल को भारतीय जनता पार्टी ने समर्थन दिया है। 14 मार्च से काम बंद कर कृषि उपज मण्डी परिसर में अनिश्चित कालीन हड़ताल व धरने पर बैठी बिहान कार्यकर्ताओं से भाजपा नेताओं ने वहाँ पहुँच कर समर्थन दिया और उनकी मांगों को पूर्ण करने के संबंध में सहयोग करने कहा ।

बिहान कार्यकर्ता अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी बेमुद्दत हड़ताल पर है व बस्तर जिले की करीब 3 हजार बिहान कार्यकर्ता कृषि उपज मण्डी में धरने पर बैठी हुई है। धरने को संबोधित करते हुये पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि बिहान कार्यकर्ता बहनों का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिन्हें पूर्ण करने कडा़ परिश्रम बिहान कार्यकर्ता बहनों को करता होता है। भाजपा उनके हड़ताल का समर्थन करती है और उनकी मांगों को पूरा करने साथ है। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने भी अपने संबोधन में बिहान कार्यकर्ताओं के काम बंद हड़ताल को समर्थन देने व इस बाबत आवश्यक कदम उठाने कहा।

कृषि उपज मण्डी परिसर में पहुंचे भाजपा नेताओं में पूर्व संभागीय संगठन मंत्री विधान चंन्द्र कर, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, कमल चंद्र भंजदेव, लच्छू राम कश्यप, शिवनारायण पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, संग्राम सिंह राणा,अविनाश श्रीवास्तव, बबलू दुबे, अशोक नवतानी, रूपेश जैन, सतीश बाजपेयी, सुरेश कश्यप आदि शामिल थे।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This