भारत को सर्वशक्तिमान बनाने बाबा महाकाल के नाम पर सैटेलाइट होगा स्थापित

Must Read

भारत को सर्वशक्तिमान बनाने बाबा महाकाल के नाम पर सैटेलाइट होगा स्थापित

आप सब ने सुना ही है कि बाबा महाकाल अकाल मृत्यु के भय को समाप्त कर देते हैं । अब देश के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में भारत की शक्ति को बढ़ाने और पूरे विश्व में भारत को सर्वशक्तिमान बनाने के लिए एक सैटेलाइट स्थापित करने वाले हैं जो की बाबा महाकाल के नाम पर रहेगी।

अंतरिक्ष में इस सैटेलाइट को पूर्ण सफलता मिले इसके लिए केरल राज्य की राजधानी तिरुअनंतपुरम में एक शताब्दी प्रपंच यज्ञ का आयोजन भी किया गया है जिसमें शामिल होने पहुंचे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख सोमनाथ ने यह बात पूजा अर्चना और यज्ञ में आहुति देने के बाद कही है।

इस यज्ञ के प्रमुख आचार्य महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित रमन त्रिवेदी थे जिनके साथ ही पूरे भारत के 1100 ब्राह्मणों और चार वेदों के आचार्य द्वारा यज्ञ किया गया महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित रमन गुरु ने बताया कि वैज्ञानिक श्रीधर की कामना है की अंतरिक्ष में भारत की शक्ति और बढ़े, साथ ही भारत विश्व का शक्तिमान देश बने इसलिए महाकाल के नाम से सैटेलाइट स्थापित की जाएगी ।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This