मिलिट्री हेलिकॉप्टर हुआ लापता, आर्मी कमांडर की भी नही मिल रही जानकारी

Must Read

Military helicopter went missing, information about army commander is not available

जापान आर्मी का हेलीकॉप्टर अचानक लापता हो गया जिसके बाद इसकी लगातार तलाशी की जा रही है। इस घटना से पूरे देश भर में हड़कंप मच गया है। हेलिकॉप्टर की खोज के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक- यह चॉपर एक ट्रेनिंग ड्रिल पर था। इसी दौरान मियाको आईलैंड पर यह अचानक रडार से गायब हो गया। यह इलाका ताइवान के काफी करीब है और यहां चीन के फाइटर जेट्स अक्सर उड़ान भरते हैं।

जानकारी के मुताबिक, UH60 हेलिकॉप्टर था। आमतौर पर इसे ब्लैक हॉक चॉपर कहा जाता है। इसे अमेरिका से खरीदा गया था। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इसमें कुल कितने लोग सवार थे। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसमें 10 लोग सवार थे। 8 सैनिकों के अलावा 2 पायलट बताए गए हैं। इस हेलिकॉप्टर पर एक आर्मी कमांडर भी मौजूद थे।

जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा ने कहा- हमारी नेवी और कोस्ट गार्ड लापता हेलिकॉफ्टर की मिशन मोड पर तलाश कर रहे हैं। पहली कोशिश है कि किसी तरह इस पर सवार सभी सैनिकों को हर कीमत पर बचाया जाए। बाकी मामलों पर चर्चा बाद में भी की जा सकती थी। इस चॉपर ने मायोकोजिमा एयरबेस से उड़ान भरी थी। करीब 13 मिनट बाद इसका कम्युनिकेशन टूट गया। चंद मिनट बाद ही यह रडार से भी गायब हो गया। फिलहाल, इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती।

पिछले दिनों चीन के फाइटर जेट्स ने यहां उड़ान भरी थी। इसके अलावा नॉर्थ कोरिया ने जो मिसाइल टेस्ट किया था, उसकी एक मिसाइल इसी समुद्र में गिरी थी। यह इलाका ताइवान से काफी करीब है। सूत्रों के मुताबिक- यह नॉर्थ कोरिया और चीन की फायरिंग रेंज वाला विवादित इलाका है। ऐसे में चीन और उत्तर कोरिया देश पर ही शक किया जा रहा है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This