जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने किया शोक व्यक्त

Must Read

President of District Panchayat Durg, Mrs. Shalini Rivendra Yadav passed away, CM Bhupesh Baghel expressed condolence

दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव का आज निधन हो गया। वे कल परिवारिक कार्यक्रम में गई हुई थी।जहा उनकी तबियत बिगड़ गई । जिसके बाद रामकृष्ण अस्पताल रॉयपुर में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन के बाद कई बड़े नेता रामकृष्ण हॉस्पिटल में पहुंचे है। दुर्ग ग्रामीण में शोक का माहोल है।

सीएम भूपेश बघेल सहित कई नेताओ ने किया शोक व्यक्त

स्व. श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ,विधायक अरुण वोरा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल, दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, श्री कृष्ण भगवान मंदिर अहीर यादव समाज रायपुरा ट्रस्ट की अध्यक्ष दुर्गा यादव, सरोज यादव, करुणा यादव, वर्षा ऋतु यादव के अलावा अन्य लोगो ने शोक व्यक्त किया है।

कैसे हुआ निधन ?

आपको बता दे कि दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव का पिछले हफ्तेभर से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। मंगलवार को वह अपने बहन के यहां परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहां दोपहर में उन्हें उल्टी आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके चलते उन्हें चंदूलाल चंद्राकार हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य बिगड़ने का कारण हार्टअटैक बताया था। चिकित्सकों द्वारा उनकी स्थिति को नाजुक मानते हुए उन्हें रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर ले जाने की परिजनों को सलाह दी गई थी।

फलस्वरुप मंगलवार की शाम चंदूलाल चंद्राकार हॉस्पिटल भिलाई से लेकर रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर तक ग्रीन कारीडोर बनाया गया और शालिनी यादव को उपचार के लिए रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर पहुंचाया गया। जहां उन्होंने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांसे ली। स्व. शालिनी यादव जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थी। वे ग्राम बोरई की सरपंच भी निर्वाचित हो चुकी थी। उनके पति रिवेंद्र यादव सरपंच रह चुके हैं।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This