एन.सी.डी. पखवाड़ा का हुआ सफल आयोजन

Must Read

एन.सी.डी. पखवाड़ा का हुआ सफल आयोजन

सूरजपुर- कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह एवं डॉ. दीपक जायसवाल जिला नोडल अधिकारी एन.सी.डी. के मार्गदर्शन में एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम अंतर्गत 17 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक एन.सी.डी. पखवाड़ा जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों में मनाया गया। इसके तहत जिलों के जनसंख्या में से 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की गैर संचारी रोग की स्क्रिनिंग 19508 एवं रीस्क्रिनिंग 9380 करते हुए हाईपरटेंशन एवं डायबीटिस के 3380 धनात्मक मरीजों का पोर्टल में एन्ट्री करते हुए संबंधित मरीजों को निःशुल्क दवाई उपलब्ध करायी गयी। इस पखवाड़ा का सफल संचालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह तथा जिला नोडल अधिकारी के साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक गनपत कुमार नायक का योगदान रहा एवं सहायक जिला नोडल अधिकारी राजेश द्विवेदी तथा एच.डब्लू सी. कन्सलटेंट डॉ. शमशेर बहादुर सिंह के साथ विकासखण्ड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह जिले के समस्त महिला एवं पुरुष जिनका उम्र 30 वर्ष से अधिक है वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर एन.सी.डी. स्क्रीनिंग (ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर एवं कैंसर जांच) का लाभ ले सकते है।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This