Friday, March 14, 2025

ब्रेकिंग: बस्तर के दुर्गा चौक में चाकूबाजी, 24 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार

Must Read

जगदलपुर के दुर्गा चौक में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में चाकू से हमला करने वाले छह युवकों को बस्तर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना में दो युवकों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं।

आरोपियों में भावेश यादव (26), मोहित यादव (20), कृष्णा भुरा (20), सौरभ झा (20), आयुष पांडे (18), और एक नाबालिग शामिल हैं। सभी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मामला पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज और मारपीट से शुरू हुआ, जो चाकूबाजी तक पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया।

Latest News

CG NEWS : राज्यपाल को गुलाल लगाकर सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

रायपुर।' छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल ने होली खेली। राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रामेन डेका को...

More Articles Like This