सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Must Read

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जगदलपुर- सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य आज से जिले में प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर  चंदन कुमार ने विकासखंड जगदलपुर के ग्राम पंचायत आसना, धुरगुड़ा और गरावंडकला में किये जा रहे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  प्रकाश सर्वे, जनपद सीईओ गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी, सुपरवाइजर,प्रगणक दल उपस्थित थे।

कलेक्टर ने प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणक दलों को पूरी गंभीरता से त्रुटि रहित सर्वेक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए वार्ड पंचों की जिम्मेदारी, मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही ग्रामवासी को सर्वेक्षण कार्य मे सहयोग करने की अपील की।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This