मशाल रैली में 8 कांग्रेस कार्यकर्ता झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Must Read

8 Congress workers injured in torch rally, admitted to hospital

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान आठ कांग्रेसी कार्यकर्ता झुलस गए हैं. इनके चेहरे, हाथ-पैर समेत शरीर के कई अंग जल गए हैं. सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शहर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जिनका इलाज जारी है. अस्पताल अधीक्षक के मुताबिक सभी की हालत खतरे बाहर है.

आपको बता दें की आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस सरगुजा ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह अन्तर्गत लोकतंत्र बचाओ-मशाल शांती रैली का आयोजन आज अम्बिकापुर में किया। यह मशाल रैली जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन से प्रारंभ होकर निगम चौक, आकाशवाणी चौक, अम्बेडकर चौक, गांधी चौक होते हुए विवेकानंद चौक पर समाप्त हुआ। अदानी के मामले में सवाल उठाने के उपरांत जिस प्रकार से सत्ताधारी भाजपा ने संसद को बाधित किया एवं राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की गयी है, उससे यह स्पष्ट होता है कि केन्द्र सरकार लोकतंत्र को मौन करने की साजिश कर रही है। इसी के विरोध में आज सभी जिला मुख्यालयों में लोकतंत्र बचाओ-मशाल शांती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

आज आयोजित रैली में औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री श्री बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री शफी अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, पी0सी0 सी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, श्रीमति मधु दिक्षित, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, विनय शर्मा, सीमा सोनी, संजय विश्वकर्मा, सैयद अख्तर हुसैन, शैलेन्द्र सिंह,इंद्रजीत सिंह धंजल, दुर्गेश गुप्ता, प्रमोद चौधरी गुरुप्रीत सिंधू, नरेन्द्र विश्वकर्मा, सतीश बारी,चुनमुन, प्रभात रंजन सिन्हा,निखिल विश्वकर्मा, विकल झा,शुभम जयसवाल, हिमांशु जायसवाल, दिलीपधर, आतिश शुक्ला, अविनाश, चंद्र प्रकाश सिंह ,ओमिनेश सिन्हा, विजय बेक,विनोद एक्का, पपिंदर सिंह विखु, पंकज शुक्ला, अनिल सिंह,निक्की खान, नीतीश चौरसिया, रजनीश सिंह, विकास केशरी, आकाश अग्रहरी,हिमांशु अग्रवाल, पवन सिंह, आकाश यादव, मो. बाबर, रंजू सिंह, सपना सिन्हा, सरला राय, गीता प्रजापति, श्रीमति बीना, ममता सिंह, साधना कश्यप, रेनू कुमार, सुमित्रा पैकरा, आरती सिंह, रीमा, रेणुका पाठक, चित्रा मिश्रा, कुसुम, हमीदा बानो, रजनी, पूनम सोनी, गीता रजक, राधा गुप्ता, रीता गुप्ता, कौशल्या, निर्मला शर्मा, मालती सिंह, पूर्णिमा सिंह, गांगी बाई, संगीता, सुषमा दास, पिंकी दास, पारस, विमला दास, श्यामपति, कुंती, कर्मेंद्र, नान बाई,तिजो नानश्री, दयावंती केरकेटा, विमला रजक, शकीला सिद्धकी सहित सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This