BJP leader hanged himself by making a noose, the reason for the suicide is unknown
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक है। खबर की जानकारी मिलते ही भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मृतक विक्रम ध्रुवे के घर पहुंचे हैं।
खबरों के अनुसार चिखलाकसा नगर पंचायत के वार्ड-7 में स्थित अपने निवास में ही भाजपा नेता गमछे का फंदा बना फांसी लगा ली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं पारिवारिक कारणों का अंदेशा जताया जा रहा है।बहरहाल पुलिस ने शव का पंचनामा बना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से क्षेत्र सहित भाजपा खेमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बताया जा रहा है कि विक्रम ध्रुवे काफी सक्रिय नेता रहे। क्षेत्र के मुद्दे लगातार उठाते रहे है।
स्थानीय थाना की पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच की है। जिस समय भाजपा नेता ने यह कदम उठाया उस वक्त घर में कोई नहीं था। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा।