युवा विधायक देवेंद्र यादव को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के लिए बनाये गए प्रदेश प्रभारी

Must Read

Young MLA Devendra Yadav got important responsibility, made state in-charge for Jai Bharat Satyagraha movement

भिलाई। युवा विधायक देवेंद्र यादव को प्रदेश कांग्रेस संगठन की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र को जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के लिए प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश जारी हो गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार आपको जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत 31 मार्च को आयोजित लोकतंत्र बचाओं-मशाल शांति मार्च / रेली हेतु प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया जाता है। कृपया, आपसे आग्रह है कि 31 मार्च 2023 को सायं 6 बजे प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में स्थानीय ऐतिहासिक स्मारक / स्थलों पर लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च / रैली के आयोजन हेतु समस्त मोर्चा संगठन- प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों एवं जिला / शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से सम्पर्क एवं समन्वय बनाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में समुचित कार्यवाही करें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This