अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटी, 20 से ज्यादा लोग घायल, 2 की मौके पर मौत

Must Read

Uncontrolled tractor overturned, more than 20 people injured, 2 died on the spot

बलौदाबाजार । जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। तुरतुरिया मातागढ़ और ठाकुरदिया के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में भर्ती किया गया है।

यह पूरा मामला उस दौरान कसडोल थाना क्षेत्र के आस पास का है। कसडोल पुलिस मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर पलट गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This